11/05/2015

About Self Confidence in Hindi

पहचाने आत्मविश्वास की शक्ति (Power of Self Confidence):


आत्मविश्वास की शक्ति से इस दुनिया में कोई भी प्राणी अछुता नहीं हैं| इस धरती पर विचरण करने वाले सभी प्राणी अपना जीवन निर्वाह आत्मविश्वास के बल पर ही करते हैं| हर एक मनुष्य के द्वारा उसके अपने भोजन की प्राप्ति से लेकर इस दुनिया में कोई भी बड़े से बड़ा कार्य को पूर्ण कराने में आत्मविश्वास का बड़ा महत्व हैं| आत्मविश्वास के बिना कुछ भी संभव नहीं हैं| मनुष्य ही क्या जानवर तक भी अपना भोजन प्राप्त करने के लिए जो भी यतन करते हैं चाहे वह अन्य जानवरों का शिकार कर उन्हें अपना पेट भरना हो या भोजन की तलाश मे इधर-उधर विचरण करना हो| सभी कार्यों के लिए आत्मविश्वास की आवश्यकता होती हैं| जब तक हम किसी कार्य को करने से पहले यह नहीं सोचेंगे की हम उस कार्य को सफलतापूर्वक कर पाएंगे तो लाख कोशिशो के बावजूद हम उस कार्य को करने में सफल नहीं हो पाएंगे|

बिना आत्मविश्वास के तो हम एक निर्जीव प्राणी की तरह ही अपना जीवन यापन करते रहेंगे| और कभी भी वह हासिल नहीं कर पाएंगे जो हम हासिल करना चाहते हैं|

आत्मविश्वास क्यों बढ़ाये

परमेश्वर की इच्छा

हमारा परमेश्वर कभी नहीं चाहता कि हम दबे कुचले इस दुनिया में अपना जीवन यापन करते रहें और वह कभी भी हासिल न करें जो उस परमशक्ति ने हमारे लिए सोचा हैं| वह हमें रोते,बिलखते या तड़पते हुए नहीं देख सकता हैं क्योंकि हम सब उस परमेश्वर की संतान हैं और कोई भी पिता अपने बच्चों को दुखी कभी नहीं देख सकता| लेकिन वह सिर्फ यह चाहता है कि हम जो कुछ भी हासिल करें वह सब मेहनत करके हासिल करें| इसीलिए वह हमारे भीतर आत्मविश्वास को जन्मजात नहीं भेजता हैं| वह चाहता हैं कि हम इसे धीरे-धीरे हासिल करें और इस शक्ति के माध्यम से जीवन में सब कुछ आसानी से पाए|
आत्मविश्वास एक पौधे की तरह हैं जो धीरे-धीरे बढ़ता जाता हैं| सभी महान लोगो में आत्मविश्वास कूट-कूट के भरा होता हैं| अत: परमेश्वर के लिए हमें अपने आत्मविश्वास को कभी भी कम नहीं होने देना चाहियें|
    
सफलता के लिए

हर व्यक्ति सफल होना चाहता हैं क्योंकि सफलता ही जीवन का आधार हैं| सभी व्यक्ति कामयाबी की चाह रखता हैं| और बिना अपने पर भरोसे के तो कुछ भी हासिल करना संभव नहीं हैं| आत्मविश्वास असंभव को संभव बनाता हैं| आप जब भी किसी सामान्य से व्यक्ति को बड़े-बड़े असंभव दिखने वाले कार्य करते हुए देखते हैं तो उसके पीछे उसका मित्र उसका अपना आत्मविश्वास हैं| आत्मविश्वास सरीखा कोई भी दूसरा आपका मित्र नहीं हो सकता हैं|

संतुष्टि के लिए

अपने जीवन से संतुष्ट होना भी एक मनुष्य का सबसे बड़ा लक्ष्य हैं| अगर व्यक्ति जीवन में संतुष्ट नहीं हैं तो उसका मन एकाग्र नहीं हो सकता हैं और वह कभी भी खुश नहीं रह सकता हैं | और व्यक्ति की संतुष्टि उसकी सफलता पर ही निर्भर करती हैं| और सफलता को प्राप्त करने का एक साधन हमारा आत्मविश्वास हैं|  व्यक्ति जितना भी अपने जीवन से प्राप्त करना चाहता हैं अगर पा जाए तो वह पुरी तरह संतुष्ट हो जाता हैं|

अपने घर परिवार समाज और देश के लिए

व्यक्ति को अपने संपूर्ण घर, परिवार, समाज और देश-दुनिया में अलग स्थान बनाने के लिए आत्मविश्वास की शक्ति की आवश्यकता होती हैं| जिस व्यक्ति के अन्दर आत्मविश्वास होता हैं उसकी समाज में उपस्थिति ही अलग तरह की होती हैं उसका आभा मंडल ही कुछ और होता हैं| उसके सामने सभी लोगो की उपस्थिति फीकी पड़ जाती हैं|
  
आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये

अब हम आत्मविश्वास की शक्ति को पूरी तरह पहचान गए हैं हम जान गए हैं कि हमारे जीवन में इसका बहुत महत्व हैं| आओ हम आत्मविश्वास को बढाने के लिए कुछ बातें सीखें|

सोचो नहीं कार्य करों

हम जब भी कोई कार्य करें तो उसमे ज्यादा सोच विचार नहीं करना चाहिए| एक बार ठीक से सोच विचार कर कार्य को शुरू कर देना चाहिये| और उसे पूर्ण करके ही रूकना चाहिए| ऐसा करने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता हैं|

डर लगने वाले कार्य को अधिक करें

अगर आपको अपने जीवन में किसी भी आवश्यक कार्य को करते समय डर लगे जबकि आप जानते हैं कि उस कार्य को करने के बाद हम सफ़लता को प्राप्त कर लेंगे| तो भी हम अपने डर के कारण उस कार्य को नहीं करते हैं| और जीवन में आने वाली खुशियों से पूर्णतया वंचित रह जाते हैं | अत: हमें अपने कार्य को करते समय डरना नहीं चाहिये| और अगर हम ऐसा कार्य करते हैं जिससे करते समय हमें डर लगता हो तो हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं|

तुरंत निर्णय ले

कुछ भी करने से पहले हमें तुरंत निर्णय लेना चाहिए| और एक बार निर्णय लेने के पश्चात कभी पीछे कदम नहीं हटाने चाहिए| ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता हैं|

अभ्यास करते रहें

जिन कार्यों को पूर्ण करने में आपको कुछ समस्या होती है| तो उन कार्यों को करने के लिए आपको निरंतर अभ्यास करना चाहियें| एक बार कार्य या किसी कला को सीख कर उसमे महारत हासिल होने के बाद हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं|

कुछ नया करने का प्रयास करें

अगर आप कुछ ऐसा करते हैं जो आपने पहले कभी नहीं किया हो तो उस कौशल को सीखने के बाद आपका आत्मविश्वास जरूर बढ़ता हैं|

बच्चों से सीखे आत्मविश्वास को बढाना

हम अपने आस-पास छोटे बच्चों की तरफ देखना चाहिए| उनकी कार्यों को पूर्ण करने की क्षमता को देखकर आप अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं|

दुसरे की मदद करें

जब भी हम किसी को असहाय या मजबूर देखे तो सदैव उसकी मदद को तत्पर रहें| दुसरे के कार्यों में उनकी मदद कर हम अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करते हैं|

जूनून

जीवन में कुछ करना, कुछ पाने का जूनून भी हमारे आत्मविश्वास में वृद्धि करता हैं|

आत्मविश्वास के दुश्मन


आलस्य

आत्मविश्वास का सबसे बड़ा दुश्मन हमारा आलस्य हैं| अगर हम हर कार्य को करते समय आलसी बने रहेंगे तो हम कभी अपना आत्मविश्वास नहीं बढ़ा पाएंगे|

क्रोध

कहते हैं क्रोध इन्सान की अक्ल को खा जाता हैं| जब किसी व्यक्ति को क्रोध आता हैं तो वह अपने आपे से बाहर हो जाता हैं | और अपने कार्य में गलती करने लगता हैं| और अपने कार्य को पूर्ण नहीं कर पाता हैं| जिससे उसके आत्मविश्वास में कमी आ जाती हैं|


चिंता

अगर हम किसी कार्य के पूर्ण होने के बारे में बहुत अधिक चिंता करते हैं तो हम उस कार्य को पूर्ण आत्मविश्वास से नहीं कर पाते हैं|

तनाव

अगर हम हर समय किसी तनाव को झेलते रहते हैं तो हमारा  में नहीं लगता हैं| और कार्य को पूर्ण करने का कौशल हम खो देते हैं| और बेमन से किया कार्य कभी भी सफल नहीं हो सकता हैं|

नया सवेरा


अब हम आत्मविश्वास की शक्ति को पहचान गए हैं| आओ हम सब प्रण ले की आज से हम अपने आपमें पूर्ण विश्वास रखेंगे| और इस विश्वास से हर कार्य को करेंगे कि हमसे बेहतर उस कार्य को इस दुनिया में कोई नहीं जानता हैं| और ऐसा होने से हमारे जीवन का एक नया सवेरा होगा|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें